- दो जून को ले गया था नाबालिग को बहला-फुसला कर
- तीन जून को सकुशल पुलिस ने किया किशोरी को बरामद
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: किरतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक को भनेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
थाना किरतपुर क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को सौरभ पुत्र हरनाम निवासी ग्राम भनेड़ा दो जून को बहलाफुसलाकर ले गया था। जिस संबंध में नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने तत्काल अपहर्ता की बरामदगी के लिए किरतपुर पुलिस को निर्देशित किया।
जिस क्रम में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपहर्ता किशोरी को तीन जून को 24 घंटे के अंदर ही नजीबाबाद बस स्टेंड से सकुशल बरामद कर लिया था।
नियमानुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराया गया। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार को भनेड़ा बस स्टैंड से नाबालिग को ले जाने वाले युवक सौरभ पुत्र हरनाम निवासी भनेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई धीरज सिंह व कांस्टेबल गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

