Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

झारखण्ड में युवक को जिंदा जलाया, बीच-बचाव कराने गया था पीड़ित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। युवक इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झुलसे युवक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि पीड़ित सोनी विवाद के दौरान बीच बचाव करने गया था। इसी बीच, आरोपी कसमुद्दीन अंसारी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। झारखंड के नगर उंतारी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है। उधर, दीपक के एक परिजन ने बताया कि उसे दीपक ने बताया कि कसमुद्दीन ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img