-
जनवाणी की खबर का असर
-
जानी ब्लॉक के गाँव खानपुर के जर्जर अस्पताल का प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जहां चाह वहां राह हमने खूब सुना है ऐसा ही कुछ जानी ब्लॉक के गांव खानपुर के युवाओं ने कर दिखाया। कोरोना के दौर में जब ग्रामीण पीड़ित थे तब अपने गांव के खंडर पड़े अस्पताल को देखकर अफसोस जता रहे थे। उस समय गांव वालों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ट्वीट संजीवनी बनकर गांव वालों के लिए आया।

मुख्यमंत्री योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के पीएचसी, हेल्थ सेंटर को गोद लेने और उनमें जरूरी सेवाओं की उपलब्धता का आदेश दिया।
गांव के युवाओं ने मुख्यमंत्री के आदेश को आधार बनाकर अपने गांव के जर्जर पड़े अस्पताल की किस्मत बदलने की आस लगाए और प्रक्रिया में लग गए।

गांव के युवा अभिषेक चिकारा ने बताया कि ग्रामवासियों ने अपने सभी जनप्रतिनिधियों और जिले के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी। विभन्न विभागों से अपने गांव के अस्पताल की फ़ाइल को पास कराया। अंततः लगभग डेढ़ साल बाद गांव में आयुष्मान योजना के तहत नया स्वास्थ्य उपकेंद्र बनकर तैयार हुआ। गांव के ही विनय ने बताया खानपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से पड़ोसी गांव महपा और लोहड्डा के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।


