जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को Indian Youth Congress के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ नारेबाजी करते और अपनी शर्ट उतारकर विरोध जताते नजर आए। मौके पर मौजूद Delhi Police ने एहतियातन कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कार्यकर्ता भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियन में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से दूर किया, ताकि शिखर सम्मेलन के आयोजन में कोई व्यवधान न हो।
जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो… तो साफ है, PM मोदी COMPROMISED हैं!! 🔥
इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता AI Summit पहुँचे और “Compromised PM” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया!
देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं!
इंकलाब… pic.twitter.com/YMFw2zihRj— Indian Youth Congress (@IYC) February 20, 2026
‘देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं’ – युवा कांग्रेस
प्रदर्शन को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी के बीच प्रधानमंत्री “कॉम्प्रोमाइज्ड” हैं। संगठन ने लिखा कि इसी सच्चाई को उजागर करने के लिए कार्यकर्ता एआई समिट में विरोध दर्ज कराने पहुंचे। पोस्ट में “देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे भी लिखे गए।
भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इसे “देश विरोधी कृत्य” बताते हुए कहा कि देश की जनता इसका जवाब देगी।
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए इस घटनाक्रम से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

