Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

  • बिना किसी कार्यवाही के परिजनों ने किया मृतक का अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: बाइक स्लिप होने से गिरे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी पुलिस कार्यवाही के परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी लगभग 22 वर्षीय अभिषेक प्रताप पुत्र पवन कुमार गांव के ही नासिर पुत्र फुरकान के साथ गुरुवार की रात बाइक से धामपुर से अपने गांव जा रहा था। अचानक मनोकामना मन्दिर के निकट बाइक के स्लिप हो जाने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार हेतु धामपुर भेजा गया। जबकि मृतक के परिजन बिना किसी पुलिस कार्यवाही के मृतक के शव को अपने साथ ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर मृतक के घर पहुंचे। लेकिन परिजनों द्वारा कोई कार्यवाही किये जाने से इंकार कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...
spot_imgspot_img