- बुआई के दौरान बैलेंस बिगडने से पलट गया था ट्रैक्टर
जनवाणी संवाददाता |
शामली: कांधला के एलम में खेत में बुवाई करने के लिए गए युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा है। कांधला थाना क्षेत्र की नगर पंचायत एलम निवासी जनार्दन को 26 वर्षीय पुत्र शुभम सुबह के समय घर से ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में बुवाई करने के लिए गया था।
खेत में बुवाई करते समय ट्रैक्टर का बैलेंस अचानक बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया तथा शुभम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहां खेत में मौजूद परिजन के शोर मचाने पर आसपास के खेतों से भी किसान पहुंचे तथा किसी तरह युवक को बाहर निकाला।
परिजनों ने शुभम को कांधला सीएचसी में ले जाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

