- युवा दिनभर गंतव्य की ओर दौड़ते रहे डाक कांवड़ के संग
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: मंगलवार को शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गृह जनपदों को लौटने वाले शिव भक्त शिव मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक धूमधाम से करेंगे। जलाभिषेक के लिए युवा शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पानीपत-खटीमा राजमार्ग से होकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। युवा शिव भक्त अपने हाथों में गंगाजल लेकर दौड़ लगा रहें हैं। नगर से गुजरे डाक कांवड़ में भगवान शिव के जयकारों के साथ ही शिव भक्ति गाने बजते रहे। जिससे कांवड़ मार्ग सहित यूपी-हरियाणा बर्डर शिवमय हो गया। जगह-जगह शिव भक्तों के लिए शिविर व स्टॉल लगाकर शिव भक्तों की सेवा की गई।
कांवड़ लेकर दौड़ा नन्हा शिव भक्त
कैराना: सोमवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा के युवा अपने अपने ग्रुपों के साथ जल लेकर दौड़ रहें हैं। वहीं पानीपत खटीमा राजमार्ग पर एक नन्हा शिव भक्त युवा शिव भक्तों के साथ अपने हाथ में गंगा जल लेकर दौड़ता नजर आया। बताया गया कि नन्हा शिव भक्त हरियाणा के सिंभालका निवासी हैं जो अपने गांव के युवाओं के साथ पहली बार डाक कांवड़ के जरिए हरिद्वार से दौड़ लगाकर गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहा हैं। नंगे पांव कांवड लेकर मिलों दौड़ लगाकर भगवान शिव को जल चढ़ाना कठिन तपस्या हैं। वहीं नन्हे शिव भक्त को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित नजर आया।

