Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

  • युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंगलवार की रात बिनौली रोड पर तेज गति से आ रही एक बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

नगर के मंडी चमारान मोहल्ला निवासी विनेश पुत्र देशराज मंगलवार की रात किसी काम से बाजार जा रहा था। इस दौरान में है जैसे ही बिनौली रोड पर पहुंचा तो तेज गति पर आ रही एक बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंदा

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र डी ब्लॉक बैंक आॅफ बड़ौदा के पास एक अज्ञात वाहन ने अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे से आ रहे एक वाहन ने अधेड़ को कु चल दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नौचंदी क्षेत्र शास्त्रीनगर ई ब्लॉक निवासी भगत सिंह 55 वर्ष रात नौ बजे के पास सेंट्रल मार्किट से पैदल बैंक आॅफ बड़ौदा की ओर जा रहे थे।

इस बीच एक अज्ञात वाहन ने भगत सिंह को टक्कर मार दी। भगत सिंह टक्कर लगते ही सड़क पर कई फीट ऊंचे उछलकर सड़क पर गिरे। वहीं पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान भगत सिंह ने दम तोड़ दिया। भगत सिंह अविवाहित थे।

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

दौराला: सरसवा गांव में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक युवक ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सरसवा निवासी सोनू 35 वर्ष पिछले कुछ माह से परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार पत्नी के छोड़कर चले जाने के कारण वह परेशान था। मंगलवार सुबह सोनू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

युवक की तबीयत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर परिजनों को सोनू का शव सुपुर्द कर दिया।

सड़क हादसे में घायल हुए युवक की हालत नाजुक

कंकरखेड़ा: क्षेत्र के दायमपुर निवासी तीन युवक तेजगढ़ी चौराहे के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को परिजनों ने युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों को युवक का एक पैर काटना पड़ा।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू व कृष्ण कुमार रविवार शाम किसी काम से गोकुलपुर गए थे। रास्ते में तेजगढ़ी के पास शिव कुमार का भाई राजू भी मिल गया था। जिसके बाद तीनों युवक बाइक से वापस घर आ रहे थे। तेजगढ़ी चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। ट्रक तीनों युवकों के ऊपर से गुजर गया था।

हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल कृष्ण कुमार व राजू को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को राजू की गंभीर स्थिति देखते हुए परिजनों ने युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया। जहां हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने युवक के पैर का आॅपरेशन किया। जिस कारण युवक का पैर काटना पड़ा। बावजूद इसके युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक की हालत को देखकर परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

तेजगढ़ी पर हादसे में ट्रक चालक गिरफ्तार

मेरठ: मेडिकल तेजगढ़ी यूनिवर्सिटी तिराहे के पास सड़क दुर्घटना में हुई दो मौत के बाद मंगलवार को आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस क्लीनर को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। अस्पताल में तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की रात कंकरखेड़ा क्षेत्र दायमपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र बदलू व शिवकुमार उर्फ शिब्बू पुत्र तिलकराम की सड़क दुर्घटना में दर्दनाम मौत हो गई थी। जबकि शिवकुमार का छोटा भाई राजू गंभीर रुप से घायल हो गया था।

मेडिकल पुलिस ने चालक सारिक निवासी ग्राम भूरा कैराना को गिरफ्तार किया है। रविवार रात हुए हादसे मे दायमपुर निवासी राजू की हालत अब भी गंभीर बनी है। दायमपुर निवासी शिवकुमार और कृष्ण कुमार बाइक पर सवार होकर गढ़ रोड पर स्थित गोकुलपुर गांव में रंगाई पुताई करके वापस गांव जा रहे थे। उसी समय शिवकुमार के छोटे भाई राजू ने दोनों को आवाज लगाकर रोका था। जिसके बाद जेलचुंगी के सामने से आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद डाला था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img