जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: क्षेत्र के गांव मानियावाला निवासी 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्वर्गीय केवल सिंह केदारनाथ में नगर पालिका में ठेकेदार के अंडर में सफाई का कार्य करता था। अमर सिंह 22 जून को गांव मानियावाला में अपने भतीजे सचिन कुमार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शादी
निपटाने के बाद शनिवार को वह गांव मानियावाला निवासी अपने भांजे शिवम के साथ केदारनाथ के लिए जा रहा था। जब बस केदारनाथ सोनप्रयाग हाइवे के समीप पहुंची तो बस पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिर गया। इससे अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

