जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: ग्राम रायपुर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते पुलिस में तहरीर दी।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शिवकुमार ग्रामीण जोनी , सोनू, दीपक, बिट्टू ,सोलाल ,रोहित आदि को साथ लेकर थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर में बताया कि उसके सबसे छोटे भाई शुभम पुत्र रामपाल आयु करीब 18 साल को शनिवार को शाम के समय उसके गांव के ही कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे जिन्होंने मेरे भाई की हत्या कर दी है।
रात के समय जब एम्बूलैंस में शुभम के शव गांव आया तो जो युवक उसे साथ लेकर गए थे वे शव के साथ नहीं आए उन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देते अपने भाई की गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहरीर मिलते ही पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास तहरीर आई है जिसकी जांच कर रहे हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही बात की जानकारी मिलेगी यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

