Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

खेल के मैदान की सफाई कर समतल कराया, युवाओं ने अवनीश का किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: रंछाड गांव के रहने वाले अवनीश तोमर ने शेखपुरा गांव में खेल के मैदान की साफ सफाई कराकर उसे समतल कराया। उनके इस सराहनीय कार्य की ग्राम प्रधान व युवाओं ने प्रशंशा करते हुये उनका स्वागत किया।

शेखपुरा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से युवाओं के खेलने के लिए करीब आठ बीघा भूमि छोड़ रखी है। उक्त जमीन उबड़ खाबड़ स्थिति में थी जिस पर झाड़ झंकाड़ उगे हुये थे।

गांव के युवाओं ने रंछाड गांव निवासी अवनीश तोमर से उक्त भूमि को समतल कराने की मांग रखी तो उन्होंने गांव के युवाओं को खेलने की दृष्टि से स्वयं के खर्च से उक्त खेल की भूमि की साफ सफाई कराकर जेसीबी मशीन से समतल कराकर मैदान को स्टेडियम स्वरूप तैयार कराया है।

उनके इस सराहनीय कार्य की ग्रामप्रधान पति जनेश्वर बागड़ी सहित गांव के युवाओं ने जमकर सराहना की और बुधवार को उनका गांव में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अवनीश तोमर ने कहा कि वे क्षेत्र के किसी भी गांव में कोई समस्या है उसका निस्तारण कराने को सदैव तत्पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img