Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

जोश, जज्बा और जुनून, सब कुछ है वुशु में

  • वीमेंस वुशु लीग वेस्ट जोन के दूसरे ताओलू के विजेताओं को सेंट्रल इंडिया हॉर्स के कमान अधिकारी ने दिये इनाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंंतर्गत रोहटा रोड स्थित गॉडविन स्कूल में चल रही अस्मिता वीमेंस वुशु लीग, वेस्ट जोन चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग कर रहे वुशु की विद्या में माहिर खिलाड़ी बेहद तेज गति से पलक झपकने से पहले विरोधी को धराशायी करने का शानदार प्रदर्शन करते नजर आये। रविवार को दूसरे दिन आयोजित ताओलू इवेंट में में जहां एक ओर खिलाड़ियों ने सेल्फ पावर और कैपेबिलिटी शानदार ढंग पेश किया। वहीं, दूसरी ओर सांडा इवेंट के विभिन्न वेट कैटेगिरी में जबरदस्त पंचिंग और किक के बलबूते खिलाड़ियों ने विरोधी से इक्कीस छूटने के लिये जोर आजमाइश की। दूसरे दिन ताओलू के दो इवेंट के फाइनल्स हुए, जिनके विजेता और उपविजेताओें को सेंट्रल इंडिया हॉर्स के कमान अधिकारी अभिष्ट देव ने पुरस्कार वितरण और चेक देकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश की मेजबानी में प्रतिभाग कर रहे महाराष्टÑ, गुजरात, गोवा, झारखंड, राजस्थान और मध्यप्रदेश से आए करीब 600 से अधिक खिलाड़ियों ने शेड्यूल के अनुसार अपने-अपने इवेंट में प्रतिभाग किया। ताओलू के जूनियर नैनक्वान, चांगक्वान ग्रुप-बी और ताइजीक्वान ग्रुप-बी में खिलाड़ियों ने इवेंट एरिया में विभिन्न कोण से बिना प्रॉप और प्रॉप के साथ बेहद तेजी से हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान मैदान पर मौजूद खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने साथियों का जमकर उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, दूसरी ओर सांडा इवेंट में के 45, 48, 52, 56, 60 भारवर्ग में हुए प्री-मुकाबलों में एक-दूसरे से टक्कर लेते हुए फाइटर्स ने किक और पॉवर पंच का तेजी और तकीनक के साथ बेहतर इस्तेमाल करते हुए आगामी चरण में जगह बनाई।

ये बोलीं-कोच

वुशु की अंतर्राष्टÑीय कोच नेहा कश्यप ने कहा कि मेरठ की धरती से बेहतर खिलाड़ियों को निकलकर आने का सिलसिल शुरू हो चुका है। गॉडविन स्कूल में हो रही प्रतियोगिता इस बात का प्रमाण है कि वुशु में आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन के बल पर खिलाड़ी राष्टÑीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करेंगे।

छवि रूहेला, 48 किग्रा, सांडा फाइट

रोहटा गांव की रहने वाली छवि रूहेला के पिता मुनेश कुमार इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाते है। सामान्य परिवार से आने वाली यह मेरठ की प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी नवंबर में आॅस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्डकप में सांडा इवेंट में देश और शहर का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही है। छवि रूहेला का कहना है मां बिनेश ने उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिये पूरा सहयोग किया है। अभी तक वह अंतर्राष्टÑीय स्तर पर मेडल बटोर चुकी हैं, जब 10 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं। एक बार राष्ट्रीय स्तर पर सोने का तमगा भी हासिल किया है। बताया कि एक साल पहले उन्हें खेल कोटे से सीआरपीएफ में कांस्टेबल का पद मिला है। उनका पूरा फोकस आने वाले इवेंट पर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img