Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

Route Change For Kanwar Yatra 2025: आज रात से इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन,यातायात पुलिस ने दिए आदेश,मेरठ जाने के लिए इस मार्ग का लेना पड़ेगा सहारा

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: कावंड़ यात्रा को देखते हुए मुरादाबाद में आज सोमवार रात आठ बजे से दिल्ली हाईवे पर जीरो ट्रैफिक लागू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि, यह रूल 26 फरवरी शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन को रोक दिया जाएगा। जिसमें केवल कांवड़ियों और उनके वाहनों के आने जाने की अनुमति रहेगी।

अलग रूट पर चलेंगे वाहन

ऐसे में वाहनों को अलग मार्ग से चलाया जाएगा। बता दें कि, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, रात आठ बजे से मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ की ओर जाने वाले सभी वाहन बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगे।

मेरठ जाने के लिए इस मार्ग से आना पड़ेगा

साथ ही यह वाहन इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मेरठ जाने के लिए वाहन हापुड़ से मेरठ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे से बुधवार रात की शाम पांच बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा।

इसके अलावा अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा, पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहाबाद होकर रामपुर जाएंगी और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। मुरादाबाद से बिजनौर या हरिद्वार आने जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा ,शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर या हरिद्वार जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

आगे जानकारी में कहा है कि, बिजनौर या धामपुर से मुरादाबाद, रामपुर या बरेली की तरफ जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सूरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर एवं काशीपुर तिराहा से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए NH-9 से जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

इन मंदिर पर 150 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनान

महाशिवरात्रि को देखते हुए नागफनी थाना क्षेत्र के चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर पर 150 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मझोला क्षेत्र के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, नया मुरादाबाद महाकालेश्वर मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img