Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, PM नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानि (11 अप्रैल) को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह सुनकर मुझे गहरी चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

परिवार ने दी हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम के जरिए उनकी सेहत की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है। जनाई ने लिखा कि सिंगर का इलाज जारी है और जल्द ही अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी की कर चुकी हैं तारीफ

गौरतलब है कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आशा भोसले ने उनके लिए एक खास वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के अनुशासन और कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें दयालु और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया था।

शानदार रहा संगीत सफर

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी समेत करीब 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गीत गाए हैं। साल 2006 में उन्होंने बताया था कि वह लगभग 12,000 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।उन्होंने अपने करियर में आर.डी. बर्मन, ए.आर. रहमान, बप्पी लहरी और इलैयाराजा जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img