Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ट्रेन मुसाफिरों को मात्र 49 पैसे में 10 लाख का बीमा, बस! करना होगा यह काम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज हम बात करेंगे ट्रेन में सफर करने वाले मुसाफिरों को मिलने वाले बीमा लाभ की साथ ही और भी बहुत कुछ। इन योजनाओं को आइए जानते हैं…

ट्रेन से सफर तो हम सभी लोग अक्सर ही करते रहते हैं। मगर, हमको पता नहीं होता है कि टिकट के साथ बहुत सी और सुविधाएं भी मिलती हैं।

जी हां, ट्रेन के एक टिकट के साथ पैसेंजर्स को 10 लाख रुपये तक का बीमा भी मिलता है। साथ ही ट्रेन के टिकट पर फ्री में वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, वाईफाई और मेडिकल सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं।

हादसा होने पर मिलती हैं बीमा की यह सुविधाएं

ट्रेन टिकट खरीदते समय आपको सिर्फ 49 पैसे खर्च करके 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी ऐप से टिकट बुक करते समय आपसे इसके लिए परमिशन मांगा जाता है। जिसके तहत अगर आप बीमा का ऑप्शन चुनते हैं, तो ट्रेन के साथ किसी भी हादसा के होने के बाद मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता होने पर 10 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है। वहीं आंशिक दिव्यांगता होने पर 7.5 लाख रुपये का मुआवजा और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में 2 लाख रुपये तक का फ्री इलाज भी मिलता है।

ट्रेन की यात्रा में ये सुविधाएं भी उपलब्ध

ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपकी तबीयत अचानक से खराब हो जाती है, तो टीटीई के पास से आप दवा ले सकते हैं। साथ ही कई ट्रेनों में डॉक्टर भी होते हैं, जो पैसेंजर्स का मुफ्त में इलाज करते हैं। रेलवे इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लेती है।

फ्री वाई-फाई की सुविधा

देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर आपको फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलती है। अगर आप समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए हैं या आपकी ट्रेन किसी कारणवश लेट हैं, तो आप इस वाई-फाई का इस्तेमाल कर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

फ्री में वेटिंग रूम की सुविधा

ट्रेन से सफर करने के लिए अगर आप समय से पहले ही स्टेशन पहुंच चुके हैं या आपकी ट्रेन के आने विलंब है, तो आप रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग रूम में आराम से इंतजार कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है।

फ्री क्लॉक रूम की सुविधा

वेटिंग रूम के साथ ही पैसेंजर्स को हर स्टेशन पर क्लॉक रूम की भी सुविधा मिलती है। अपने वैलिड ट्रेन की टिकट को दिखाकर आप बिना किसी शुल्क को दिए हुए इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img