जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला चाहशीरी में इकरार के 15 वर्षीय पुत्र अरमान का जन्मदिवस कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आकिब पुत्र अतीक निवासी मौहल्ला लडापुरा थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर व इमरान पुत्र अरमान निवासी मौहल्ला चाहशीरी तथा बसी उर्फ पिद्दी की आपस में कहासुनी व विवाद हुआ|
जिसमें आकिब व बसी ने इमरान के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसी दौरान जुनैद उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम मुबारकपुरकला थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर जो अरमान उपरोक्त के यहां हो रहे जन्मदिवस कार्यक्रम को देखने आया हुआ था, फायरिंग में घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सको ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

