जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से सुना जाए एवं पूर्ण रूप से सहयोग किया जाए। महिलाओं एवं बालकों से संबंधित केस में मजबूती से पैरवी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के कोई भी केस लंबित नहीं होने चाहिए।

जिला पंचायत सभागार में डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने अभियोजन विभाग को सतर्क रहकर संगीन मामलों में अभियोंगो पैरवी युद्ध स्तर से करने के निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि पोक्सो से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों तथा डीजीसी से ऐसे मामलों की गंभीरता समझते हुए कोर्ट में कड़ी पैरवी के निर्देश दिए। कहा कि शासन इस मामले में बहुत सख्त है। किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अग्रिम 100 दिनों की रूप रेखा तैयार कर ली गयी है जिसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
बैठक में प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, आबकारी अपराधों के नियन्त्रण हेतु मारे गये छापों का विवरण, कृषि प्रकोष्ठ द्वारा न्यायालय भेजे गये मामले, खाद्य अप मिश्रण निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, श्रम विभाग से सम्बन्धित विवरण पत्र, प्रर्वतन कार्यों से सम्बन्धित विवरण, अवैध खनन/परिवहन/भंडारण के विरूद्ध कृत्र कार्यवाही का विवरण, विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप) विभाग से सम्बन्धित विवरण आदि पर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादूर सिंहॉ पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत प्रसाद, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

