नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आप चाहें जवान हों या बुजुर्ग, प्यार तो बस हो ही जाता है। अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया में 102 साल की मार्जोरी फिटरमैन ने 100 साल के बर्नी लिटमैन के साथ शादी रचाई है और बेहद खुश हैं।
आप जानकर हैरान होंगे कि दोनों 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जब इन्होंने अपने परिवार को शादी करने के बारे में बताया, तो सब खुशी से झूम उठे। सबने मिलकर शानदार आयोजन किया।
ज्यूइश क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, लिटमैन की पोती सारा लिटमैन ने बताया कि जब उनके दादा ने शादी करने की इच्छा व्यक्त की तो परिवार आश्चर्यचकित था। लेकिन, सब बेहद खुश थे।
दादाजी चाहते थे कि शादी को कानूनी दर्जा दिया जाए, इसलिए उन्होंने 19 मई को शादी करने के बाद मैरेज रजिस्ट्रेशन भी कराया। हम वास्तव में खुश हैं कि हमारे दादाजी के साथ रहने के लिए कोई तो है। इस शादी के साथ वे सबसे उम्रदराज दूल्हा-दुल्हन बन गए हैं।



