Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

देखिए लोकसभा चुनाव की लाइव अपडेट, सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान, अनंनतनाग में धरने पर बैठीं महबूबा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक हुए मतदान प्रतिशत आ गया है।

सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान

झारखंड: 11.74 फीसदी

दिल्ली: 8.94 फीसदी

ओडिशा: 7.43 फीसदी

उत्तर प्रदेश: 12.33 फीसदी

पश्चिम बंगाल: 16.54 फीसदी

बिहार: 9.66 फीसदी

हरियाणा: 8.31 फीसदी

जम्मू कश्मीर: 8.89 फीसदी

पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

छठे चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।

इस बीच बंगाल से हिंसा की खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ वोट डाला।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, हम राज्य में एक बहुत स्थिर सरकार बनाएंगे

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने वोट डालने के बाद कहा कि ‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। मुझे उम्मीद है कि विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में बीजद को बड़ी जीत मिलेगी। हम राज्य में एक बहुत ही स्थिर सरकार बनाएंगे।’

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने डाला वोट

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली में वोट डाला।

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने डाला वोट

मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा, “आज़मगढ़ की जनता का रुझान विकास के लिए वोट करने का है… जब सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को आज़मगढ़ में हार का सामना करना पड़ेगा, तब उन्हें एहसास होगा कि यहां के यादव आज़मगढ़ में स्वतंत्र रूप से चुनाव जीतने और संसद में प्रतिनिधित्व करने की क्षमता है।”

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘पूरा चुनाव मुद्दों पर ही लड़ा गया है। एक तरफ मौजूदा सरकार है और उसकी विफलता, चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी हो, या अंतरराज्यीय संबंध हो… कोई भी मुद्दा ऐसा नहीं है जिसमें यह सरकार सफल रही हो। दूसरी तरफ, यह हमारा घोषणापत्र और वादे हैं। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारत गठबंधन जीतेगा। बीजेपी 100 सीटों से नीचे सिमट सकती है।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आज मतदान किया है।

मनोज तिवारी ने डाला वोट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और BJP के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस द्वारा चुना गया उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) देश की सेना को गाली दे रहा है। मुझे लगता है कि पारंपरिक मतदाता भी उसे वोट नहीं देंगे। वे वोट देने से इनकार कर देंगे। वोट करेंगे लेकिन उनके पक्ष में वोट नहीं देंगे, हमें देश के विकास के लिए और पीएम मोदी के लिए वोट देना है।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img