जनवाणी संवाददाता |
छ्परौली: थाना क्षेत्र के टांडा गांव स्थित दारूल उलूम मुजफ्फरिया लिल बनात मदरसे में उस समय सनसनी फैल गई जब 11 महीने के मासूम का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। शव कपड़े में लिपटा हुआ बिस्तर के अंदर मिला। मृतक बच्चे को मदरसे के संचालक मुफ्ती शहजाद पुत्र सुलेमान त्यागी ने गोद लिया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।शक के आधार पर पुलिस ने मदरसे में रह रही एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।बताया गया है कि मदरसा बिना मान्यता के डे नाइट चलता है

