Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नोएडा के डीएम सहित 12 खिलाड़ियों को मिला लक्ष्मण-लक्ष्मीबाई पुरस्कार

  • राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया 3.11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व कांस्य की प्रतिमा
  • सूबे का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में किया गया सम्मान
  • बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल में पदक प्रतिभाग करने वालों को भी राज्यपाल व सीएम ने किया पुरस्कृत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खेल प्रतिभाओं को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सम्मानित किया। अवध शिल्पग्राम में हुए आयोजन में 2021-22 के लिए लक्ष्मण/लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए गए। नोएडा के जिलाधिकारी व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई समेत 12 खेल प्रतिभाओं को इस पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम (ब्रिटेन) में हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

63 11

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3.11 लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व लक्ष्मण/लक्ष्मीबाई की कांस्य की प्रतिमा दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव आदि मौजूद रहे।

62 13

रानी लक्ष्मीबाई/लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं

(3.11 लाख रुपये, कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र)

सुहास एलवाई- पैराबैडमिंटन- जिलाधिकारी नोएडा
विवेक चिकारा-पैरा तीरंदाजी-मेरठ
दीपेंद्र सिंह-पैरा शूटिंग-संभल
जनार्दन सिंह यादव-कुश्ती-गाजीपुर
मोहित यादव- हैंडबाल- लखनऊ
ज्योति शुक्ला-हैंडबाल-कानपुर नगर
नेहा कश्यप-वुशु-मेरठ
मनीषा भाटी-वुशु-नोएडा
राहुल सिंह-हॉकी-वाराणसी
तरुणा शर्मा-जूडो-मेरठ
मो. आरिफ-हॉकी-गोरखपुर
राधेश्याम सिंह-एथलेटिक्स-आजमगढ़

वहीं ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा में भी कई खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए, जिन्हें उत्तर प्रदेश दिवस पर मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

सुश्री प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स रजत 75 लाख
श्री ललित कुमार उपाध्याय हॉकी रजत 75 लाख
सुश्री मेघना सिंह क्रिकेट रजत 75 लाख
सुश्री दीप्ति शर्मा क्रिकेट रजत 75 लाख
सुश्री अन्नू रानी एथलेटिक्स कांस्य 50 लाख
सुश्री दिव्या काकरान कुश्ती कांस्य 50 लाख
श्री विजय कुमार यादव जूडो कांस्य 50 लाख
सुश्री वंदना कटारिया हॉकी कांस्य 50 लाख
श्रीमती सीमा पुनिया एथलेटिक्स प्रतिभाग 5 लाख
श्रीमती सरिता रोमित सिंह एथलेटिक्स प्रतिभाग 5 लाख
श्री रोहित यादव एथलेटिक्स प्रतिभाग 5 लाख
सुश्री पूनम यादव भारोत्तोलन प्रतिभाग 5 लाख
सुश्री पूर्णिमा पाण्डेय भारोत्तोलन प्रतिभाग 5 लाख
श्री विश्वनाथ यादव ट्रायथलॉन प्रतिभाग 5 लाख

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img