जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नये साल का आगाज भले ही बैंक कर्मचारियों के लिये मौज लेने वाला साबित हो, लेकिन व्यापार जगत के लिये परेशानियां खड़ा कर सकता है। कारण यह है कि जनवरी माह में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मिलाकर 14 दिनों की छुटिटयां रहेंगी। इसमें दो शनिवार और रविवार भी शामिल है। बैंकों के बंद रहने से उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जो ई-बैंकिंग नहीं करना जानते हैं।
नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नए साल के पहले दिन देश में ज्यादातर सभी कामकाजी लोगों की छुट्टी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2021 के पहले माह जनवरी में नेशनल और क्षेत्रीय अवकाशों को जोड़ लिया जाए तो इस माह बैंक करीब 14 दिन बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं और विभिन्न बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं। जनवरी 2021 में बैंकों की छुट्टियों को देखते हुए आप सभी बैंक से संबंधित अपने काम समय से निपटा लेने की प्लानिंग अभी से कर लेने चाहिए ताकि किसी भी अंतिम मिनट की परेशानी से बचा जा सके।
हालांकि इस दौरान बैंक उपभोक्ता मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर सकेंगे। यह साल खत्म होने वाला है और लगभग चार दिन बाद नया साल लग जाएगा। नए साल पर सबसे पहले छुट्टियों की लिस्ट पर ध्यान जाता है। एक राज्य से दूसरे राज्य में होने वाली बैंकों की छुट्टियों में अंतर हो। इसलिए ग्राहक अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बात की जानकारी ले सकते हैं।
अवकाश
- 3 जनवरी – रविवार
- 9 जनवरी – दूसरा शनिवार
- 10 जनवरी – रविवार
- 14 जनवरी – मकर संक्राति
- 15 जनवरी – माघ बिहू (क्षेत्रीय)
- 16 जनवरी – उझावर थिरुनल (क्षेत्रीय)
- 17 जनवरी – रविवार
- 23 जनवरी – चौथा शनिवार
- 24 जनवरी – रविवार
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस

