Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में 15 हजारी को मारी गोली

  • सरधना के नंगला रोड पर रात में हुई मुठभेड़
  • पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शुक्रवार की रात सरधना के नंगला रोड पर पुलिस ने 15 हजार के एक इनामी बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट समेत विभिन्न घटनाओं के करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की है।

कोतवाली क्षेत्र के अटेरना गांव निवासी मलकीत उर्फ अलकित पुत्र सुकेंद्र के खिलाफ सरधना समेत विभिन्न थानों में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ 15 हजार का इनाम घोषित है। शुक्रवार की रात सरधना पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नंगला रोड पर बाइक से जाते हुए देखा गया है। आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की।

03 3

जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली अलकित के पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। इसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img