Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

Meerut News: चौकी से 100 कदम की दूरी पर 15 लाख की चोरी, इलाके में मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

भावनपुर: थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम ने पुलिस को चुनौती देते हुए चौकी से कुछ दूरी पर पुलिस की गश्त की पोल खोलते हुए सर्राफ की दुकान का शटर उखाडकर 15 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह दुकान का शटर उखड़ा देख चोरी का पता चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर भावनपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

दुकान का शटर उखड़ा हुआ

थाना भावनपुर के गांव हसनपुर कदीम निवासी विनोद कुमार वर्मा पुत्र पूरन चंद वर्मा ने बताया कि उनकी गांव गांव में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। देर रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था।जब अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे 14 लाख की कीमत के जेवरात,60 हजार की नगदी गायब थी।

वहीं चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।जिसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई गई।सूचना पर अंडर ट्रेनिग सीओ नितिन तनेजा पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जिसके बाद पुलिस को गांव से कुछ दूरी पर मुरलीपुर निवासी कृपाल के खेत में खाली बॉक्स मिला है। आशंका जताई गई है कि बदमाशों से यहां बैठकर सामान खाली किया और बॉक्स को छोड़कर भाग खड़े हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img