Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

भरभराकर गिरा 150 साल पुराना मकान, मासूमों की बची जान

  • सिर्फ 10 सेकंड के फर्क से बच गई जान सड़क पर फैला मलवा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शुक्रवार को महज 10 सेकंड के फर्क से दो मासूमों की जान बच गई। दरअसल, वे जिस सड़क से गुजर रहे थे, वहां 150 साल पुराना मकान भरभराकर गिर गया। बच्चे थोड़ा आगे निकले और मकान ढह गया। गनीमत रही कि बच्चों को कुछ नहीं हुआ। लोगों ने बच्चों को दौड़कर गले लगा लिया। सदर बाजार में ये मकान जैन समाज ट्रस्ट का है, जो करीब 150 साल पुराना है। यह मकान गिराऊ हालत में देख कैंट बोर्ड ने उसे गिराने के आदेश कर रखे हैं।

इसके बगल से निकलने वाले लोग अक्सर मकान को देखते हुए निकलते हैं और डरते भी हैं। कभी भी तेज हवा होने पर मकान हिलता दिखता है। कैंट बोर्ड ने जैन समाज ट्रस्ट को कई बार मकान गिराने के लिए आदेश किए, लेकिन ट्रस्ट ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। ट्रस्ट मकान गिराने की जगह उसकी मरम्मत की कोशिश में लगा था। ऐेस में मकान की हालत और भी बदतर हो रही थी। आखिर आज शाम को मकान गिर गया और दो मासूम बाल बाल बच गए। बच्चे कहां के रहने वाले थे, स्पष्ट नहीं हो सका है।

कार सवारों ने की युवकों से मारपीट

दौराला: पावली खास निवासी अर्जुन व उसके साथी सुमित से सकौती फ्लाईओवर के पास कार सवार चार अज्ञात युवकों ने मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। अर्जुन ने बताया कि वह अपने साथी सुमित के साथ किसी काम से बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर गया था। देर रात मुजफ्फरनगर से घर लौटने के दौरान सकौती फ्लाईओवर के पास पीछे से आई एक कार ने उन्हें ओवर टेक कर रोक लिया। कार से उतरे चार अज्ञात युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर भीड़ को आता देख कार सवार मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार

दौराला: भराला कट के पास से शुक्रवार को दौराला पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी जिला गाजियाबाद थाना मुरादनगर पूर्सी निवासी सोनू भंडारी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दो दिन पहले सोनू भंडारी ने मटौर पावर ग्रिड के पास एक घेर में रह रहे सोनू निवासी लछेड़ा जिला मुजफ्फरनगर पर सोते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की पत्नी वर्षा ने थाने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

दहेज मामले में पति समेत ससुरालियों पर एफआईआर

मेरठ: लोहिया नगर पुलिस ने विवाहिता से दहेज के नाम पर पांच लाख व बलेनो कार मांगने वाले पति समेत सभी ससुरालियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता धरावती पुत्री ओम प्रकाश ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी शादी अरुण पुत्र विशनपाल निवासी मोहनपुरी से हुई थी। शादी में काफी दान दहेज दिया गया था। उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थी। पति समेत सभी ससुराल वाले पांच लाख व बलेनो कार की मांग कर रहे थे। डिमांड पूरी न किए जाने पर उसको सताया जाने लगा। मारपीट की गयी।

24 फरवरी, 2023 को मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। ससुराल वालों की पिटाई से उसका दो माह का गर्भ गिर गया। उसकी हत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने आकर किसी प्रकार उसको बचाया। पीड़िता का कहना है कि तब से वह मायके में रह रही है। उसको खर्च भी नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अरुण, ससुर विशनपाल, सास राजरानी, देवर कपिल व ननद अरुण पर मुकदमा लिख लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img