जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान कटान के लिए ले जाए जा रहे 16 गौवंश मुक्त कराये हैं। पुलिस ने मौके से पांच गौतस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस राष्टÑ वंदना चौक पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक केंटर व एक छोटा हाथी को रोक कर चकेंग की तो उनमें गौवंश भरा मिला। दोनों गाड़ियों में 16 गौवंश ठूस ठूसकर भरे हुद थे।
इनमें 14 गाय व दो बछड़े शामिल हैं। पुलिस ने गौवंश को मुक्त कराते हुए पांच गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गौतस्करों के नाम करमइलाही, शान इलाही निवासीगण गंगोह, प्रवेश निवासी बड़ौली, अफजाल निवासी लोनी व शमशाद निवासी लोनी बताये गए हैं।
उनके विरूद्ध कोतवाली में पशु क्रूरता व गौ वध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

