Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

रहिए सतर्क, कोरोना के 17 नए केस

  • कोरोना की चेन ने उड़ाई नींद, सरकारी के अलावा 40 प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी कोविड वैक्सीनेशन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना की एक बार फिर से बननी शुरू हो गयी चेन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। एक ही परिवार में एक से ज्यादा केसों के बाद अब अधिक सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को दो ऐसे परिवार मिले हैं जहां एक से ज्यादा संक्रमण के केस पाए गए हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी है।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने जानकारी दी कि मंगलवार को संक्रमण के 17 नए केस मिले हैं। उन्होंने इसको गंभीर भी माना है। केसों के एकाएक बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारी अलर्ट पर हैं। सीएमओ ने जानकारी दी कि मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 4262 सैंपल टेस्टिंग के लिए मेडिकल की माइक्रोबॉयलोजी लैब भेजे गए थे।

इनमें से 17 सैंपल संक्रमण के पाए गए हैं। 1018 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इन्हें मिलाकर अब संक्रमितों की कुल संख्या 21416 जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग अब तक कुल 968067 सैंपलों जांच के लिए भेज चुका है। हालांकि राहत की बात ये है कि संक्रमितों की मौत मामलों पर प्रभावी नियंत्रण बनाया हुआ है।

मेरठ में संक्रमण से उपचार के दौरान मरने वालों की संख्या 409 है। संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 40 प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन की अनुमति दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img