Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

प्रेम-प्रसंग में सरधना सीओ के फॉलोवर ने लगाई फांसी

  • फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंगलवार को सीओ सरधना के फॉलोवर ने प्रेम-प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम अपने आवास पर पहुंचे सीओ ने बंद कमरे में युवक का शव फांसी पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिनौली के बिजवाड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय कपिल उर्फ धीरेंद्र पुत्र जिले सिंह सरधना सीओ के आवास पर संविदा फॉलोवर था। युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों में बात बिगड़ने के चलते कपिल तनाव में चल रहा था। मंगलवार को तनाव के चलते उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

देर शाम सीओ अपने आवास पर पहुंचे। सीओ ने कपिल को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं आया। कमरे पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शक होने पर सीओ ने खिड़की से झांकर देखा तो अधिकारी के होश उड़ गए।

कपिल का शव फांसी पर लटका हुआ था। सीओ ने तत्काल मामले की सूचना सरधना कोतवाली पर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कपिल के पर्स से एक प्रेम पत्र भी मिला है। इस संबंध में सीओ आरपी शाही का कहना है कि कपिल का शव कमरे में फांसी पर लटका मिलता था। जेब से प्रेम पत्र भी मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।

खरदौनी गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

लावड़: एक गांव में मंगलवार देर शाम कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शिनाख्त का प्रयास किया। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने युवक की शिनाख्त की। खरदौनी गांव के कब्रिस्तान में मंगलवार देर शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते-खेलते बॉल कब्रिस्तान के बराबर में गेहूं के खेत में चली गई।

जिस पर एक बच्चा बॉल लेने खेत में पहुंचा तो वहां पेड़ से लटका एक युवक दिखाई दिया। डरे सहमे बच्चे ने वहां से आकर अन्य बच्चों को जानकारी दी। जिस पर युवक का शव पेड़ से लटका होने की जानकारी गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का शव लटका हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, गाड़ी की चॉबी व आधार कार्ड निकला। आधार कार्ड में युवक का नाम वकील पुत्र मुश्तफा निवासी डोढा बागपत लिखा हुआ था। मोबाइल में लॉक लगा होने के कारण पुलिस किसी से संपर्क नहीं कर सकी।

थाना प्रभारी अंकित चौहान का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस बात को लेकर भी जानकारी की जा रही है कि युवक गाड़ी लेकर आया था या नहीं। पुलिस आस पास स्कार्पियों की तलाश करने में जुट गई है।

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने खाया जहर, गंभीर

मेरठ: कर्ज से परेशान चल रहे एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लखीपुरा निवासी सलमान पुत्र नौशाद ने चार लाख रुपये का कर्ज है। जिसके चलते कर्जदार आए दिन सलमान पर अपना पैसा वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे।

बताया गया है कि सोमवार रात में भी कुछ कर्जदारों ने सलमान के घर पहुंचकर हंगामा किया था और जल्द से जल्द अपना पैसा लौटाने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते देर रात में सलमान ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने जब सलमान की हालत बिगड़ते देखी तो उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जहर खाने से प्रेमी की भी हुई मौत

मेरठ: गढ़ रोड स्थित होटल मेघना इन में सलफास खाने वाले प्रेमी सोनू पुत्र सुलतान सिंह निवासी बहादुर गढ़ सोनीपत हरियाणा की भी मंगलवार सुबह उपचार के दौरान राजीव अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

इससे पहले इसी होटल में युवक की प्रेमिका सोमायला पुत्री शमशद निवासी गली नंबर छह जाकिर कालोनी लिसाड़ीगेट जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस दुखद घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले में लिखापढ़ी कर रही है। बकौल मेडिकल पुलिस सोनू व सोमायला सोमवार की शाम को होटल में पहुंचे।

उन्होंने कमरा लिया और कुछ देर बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल स्टाफ ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मेडिकल पुलिस का कहना है कि परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

नितिन के पिता की भी मौत

कंकरखेड़ा: दिल्ली निवासी युवक नितिन जो श्रद्धापुरी फेज दो ई 86 में रह रहा था। उसने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को नितिन के पिता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली के नारायणा गांव निवासी नितिन तंवर अपने पिता राजपाल के साथ कंकरखेड़ा में नरेश के मकान में किराये पर रहता था।

दो दिन पहले नितिन ने डिप्रेशन के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिस कारण नितिन की मौत हो गई। जबकि राजपाल को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को राजपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि राजपाल की मौत के बाद उसके शव के अंतिम संस्कार की भी तैयारी की जा रही है। राजपाल के शव को लेने के लिए उसकी पुत्री टटीरी बागपत से मेरठ आ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img