जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: ज्ञानकलश इंटरनेशन स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर उन्नति वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से हो रहे। आज का मैच GST व सिंचाई विभाग सहारनपुर के बीच खेला गया। GST विभाग ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 133 रन बनाए। सूरज ने 32, विकास ने 25 रन का सहयोग किया। शिवमेश ने 3 विकेट व मुकुल – अमित ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य पीछा करते हुए सिचाई विभाग की टीम ने 133 रन का लक्ष्य 12 ओवर मे प्राप्त कर लिया। विभाग सहारनपुर ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। सचिन वर्मा ने 51 , पुनीत ने 50 रन का योगदान किया। वीरेंद्र चौहान ने 3 विकेट लिए। मेन ऑफ़ द मैच पुनीत को दिया गया। SDCA से अमर गुप्ता, साजिद उमर, सैयद मशकूर, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अमित सेठी, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन सिंह, रवीश राठी, नवीन राठौर, अंजर अली, बलविंदर सिंह, पीयूष राणा, दीप किनरा, वरुण शर्मा, अखिलेश शर्मा, वीरेंद्र पुंडीर, सुभाष, शोएब सिद्दीकी, अर्जुन चौहान, प्रिंस पटेल, भावना तोमर, मृदुल गर्ग, राज शेखर आदि का सहयोग रहा।