Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीएचसी कैराना पर बनेगा 20 बेड का कोविड वार्ड

  • कोविड से बचाव की सुविधाएं और उपचार होगा उपलब्ध

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 फीट चौड़ा व 80 फिट लंबाई का कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा हैं। जिसमें 20 बेड के साथ कोविड डेटिकेटिड फैसिलिटी उपलब्ध रहेंगी। करीब दो साल पहले कोरोना काल में कोरोना ग्रस्त मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड व आक्सीजन की किल्लत देखने को मिली थी। सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट सभी अस्पताल मरीजों से फुल हो गए थे। अब धीरे-धीरे कोरोना का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

जिसको लेकर कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में टीबी वार्ड के सामने कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि शासन की ओर से हर तहसील स्तर पर कोविड वार्ड बनाए जा रहे हैं। सीएचसी पर भी 20 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबाई के कोविड वार्ड का निर्माण कार्य चल रहा हैं।

जिसमें करीब 20 बेड की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के लिए आॅक्सीजन व अन्य दवाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। कोविड वार्ड में हर तरह की कोविड डेटिकेटिड फैसिलिटी उपलब्ध रहेंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img