Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 13 अक्टूबर 2022, देखें वीडियो न्यूज़


01.. हिजाब प्रतिबंध केस में जजों की राय अलग-अलग। चीफ जस्टिस के पास भेजा गया मामला।

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। इस केस में दोनों जजों की एकराय नहीं बन पाई, इसलिए केस को आगे चीफ जस्टिस के पास भेजा गया है।

01 SUPREME


02.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज। बोले- जो सुविधाएं पिछले दशक में मिलनी थीं, वे अब मिल रहीं हैं।

शिमला में एक जनसभा में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का नया भारत, पुरानी सारी चुनौतियों पर तेजी से काम कर रहा है। जो सुविधाएं पिछली शताब्दी में ही लोगों तक पहुंच जानी चाहिए थीं, वो अब लोगों तक पहुंच रही हैं।

02 PM MODI


03.. स्पाइसजेट के विमान की हैदराबाद में आपात लैंडिंग। गोवा से आ रहा था विमान, जांच जारी।

गोवा से आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान की बुधवार की रात हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है।

03 SPICEJET


04.. तीन हजार की रिश्वत ले रहा था राजस्व अधिकारी। एसीबी को देखते ही बाइक उठाई और हो गया फरार।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में रिश्वतखोर राजस्व अधिकारी, एसीबी अधिकारी को देखते ही बाइक से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि राजस्व अधिकारी ने जमीन मामले को सुलझाने के लिए रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत एसीबी के पास पहुंची थी।

04 MAHARASHTRA 3


05.. संयुक्त राष्ट्र में चल रही थी यूक्रेन संकट पर चर्चा। पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, भारत ने जमकर लताड़ा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन संकट पर बहस के दौरान पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम कश्मीर की स्थिति से तुलना कर रहे थे। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगा दी।

05 RUCHIRA KAMBOJ


06.. डब्ल्यूएचओ ने आगाह दुनियाभर को किया आगाह। मंकीपॉक्स वायरस से रहें सावधान।

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि पूरी दुनिया को इस वायरस की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

06 WHO


07.. आईएएस समीर विश्नोई सहित तीन मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार। कलेक्टर रानू साहू से होगी पूछताछ।

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जारी ईडी की कार्रवाई के बीच आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित दो कोयला व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोयला व्यापारियों में सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। वहीं सूर्यकातं तिवारी फरार बताया जा रहा है।

07 CHHATISGARH


08.. आईएमएफ चीफ ने हिंदुस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे। बोले, भारम में 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था छूने की क्षमता।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसे समय में तेजी से उभर रही है जब दुनिया मंदी की संभावनाओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था छूने की क्षमता रखता है।

08 IMF


09.. अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप। बोलीं- मेरे साथ की ऐसी हरकत जिसे बताने में शर्म आए।

अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने निर्देशक साजिद खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि काम बदले इनकी कुछ शर्ते होती हैं जो बहुत घिनौनी है। कनिष्का ने यहां तक कहा कि मुझे डर लग रहा है कि ये लोग मुझे मार न दें।कनिष्का ने सलमान खान पर भी सवाल उठाया और कहा कि जो लोग लड़कियों का हैरेसमेंट करते हैं, मारते-पीटते हैं। वह उन्हें शो में एंट्री कैसे करने देते हैं।

09 KANISHKA


10.. सिद्धार्थनगर जिले में बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटा। 20 से ज्यादा गांव हुए जलमग्न।

सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी पर स्थित अशोगवा मदरहवा बांध बुधवार रात टूट गया और बूढ़ी राप्ती नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं। इससे लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

10 BUDHI RAPTI NADI


11.. योगी कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को दी मंजूरी। 10 लाख रोजगार के खुलेंगे अवसर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति- 2022 को मंजूरी दे दी गई है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर भारी सब्सिडी दी जाएगी। करीब 10 लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

11 CM YOGI


12.. सपा 21 अक्टूबर को पूरे यूपी में करेगी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया निर्देश।

समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में 21 अक्तूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

12 NARESH UTTAM PATEL


13.. NGT ने दिल्ली सरकार पर लगाया 900 करोड़ का जुर्माना, नहीं हुआ कचरे का निस्तारण।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी ने दिल्ली की तीन लैंडफिल साइट्स से कूड़ा न उठा पाने पर दिल्ली सरकार पर 900 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा न कर पाने के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली नगर निगम दोनों जिम्मेदार हैं।

13 NGT DELHI


14.. जम्मू संभाग के रामबन जिले में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम। तीन आईईडी बरामद, मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद।

जम्मू संभाग के जिला रामबन में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। रामबन के गूल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बैग में से तीन आईईडी बरामद हुई हैं। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।

14 JAMMU


15.. विश्व दृष्टि दिवस मिली चौंकाने वाली जानकारी। मोबाइल-लैपटॉप आंखों को कर रहे कमजोर।

आंखें कुदरत की अनमोल देन हैं, लेकिन इस अनमोल तोहफे को हमारी आदत में शुमार हो चुका मोबाइल-लैपटॉप नुकसान पहुंचा रहा है। पढ़ाई-लिखाई की उम्र में ही बच्चों की आंखों पर चश्मा दिखाई देने लगा है।

15 VISHW DRISHTI DIWAS


16.. एमडीए ने शुरू किया शहर का ड्रोन सर्वे। गली-गली खोजेंगे अवैध निर्माण।

मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की शुरुआत की है। इसके लिए किराए पर ड्रोन के जरिए गली-गली अवैध निर्माण खोजे जाएंगे। गुरुवार से इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी.जे के आदेश पर चार ड्रोन चार दिन के लिए किराए पर लिए गए हैं।

16 MDA MEERUT


17.. राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सीएम ने परिजनों से हास्य अभिनेता के संस्मरण किए साझा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के साथ राजू श्रीवास्तव के संस्मरण साझा किये। उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने राजू के कार्यों को आगे बढ़ने में मार्गदर्शन के लिये निवेदन किया।

17 CM YOGI


18.. आज सोलह शृंगार कर अपने चांद का दीदार करेंगी सुहागिनें। चंद्रोदय से पहले महिलाएं करेंगी पूजन।

पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत महिलाओं के लिए हमेशा से खास रहा है। सोलह शृंगार कर चांद के दर्शन और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलने की परंपरा को सुहागिनें शिद्दत से निभाने के लिए आतुर रहती हैं। कई साल बाद करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र और मंगल का अमृत योग बन रहा है। यह पिया संग प्रेम को बढ़ाएगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगा।

18 MEERUT 3


19.. बागपत जिले में त्यौहारों से पहले बड़ी कार्रवाई। 11 कुंतल मिलावटी मावा कराया नष्ट।

बागपत जिले के बड़ौत में मिलावटी मावा दिल्ली भेजने की सूचना पर गुरुवार को एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डीसीएम को दिल्ली रोड पर पकड़ लिया। इस दौरान जांच की गई तो मावा मिलावटी मिला। इसके बाद जेसीबी मौके पर बुलाई गई और गड्ढा खोदकर 11 कुंतल पाउडर से बने मावे को नृष्ट कराया गया। साथ ही पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

19 BAGHPAT


20.. रिश्तेदार महिला से थीं पति की नजदीकियां। करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी को दी खौफनाक मौत।

मेरठ के जत्तीवाड़ा में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति के परिवार की ही एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर प्रियंका को मार दिया गया। प्रियंका के परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

20 MEERUT 2

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img