Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी खबरें 24 जुलाई 2022 देखें वीडियो



01.. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नूपुर शर्मा के समर्थक पर जानलेवा हमला। ऑफिस जाते समय बात करने के बहाने बुलाकर डंडे से पीटा।

मध्यप्रदेश के रीवा में नुपुर शर्मा के समर्थक पर हमला करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती पीड़ित मुकेश तिवारी ने बताया कि वह बैकुण्ठपुर पहुंचा था। तभी उसके दोस्त का भाई मोहम्मद सुलेमान ने जरूरी बात करने के लिये बुलाया और अचानक से लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया था, जिसके चलते सुलेमान ने जानलेवा हमला किया।

01 MP RIWA


02.. दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में पहला रोगी मिलने की पुष्टि की है। यह मरीज मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। भारत में इस बीमारी का यह चौथा कस है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था।

02 MONKEY POX


03.. उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके। घरों और दुकानों से बाहर भागे लोग।

उत्तरकाशी में रविवार को भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

03 UTTARKASHI


04.. उत्तराखंड के हरिद्वार में सड़क किनारे सो रहे कांवड़ियों पर चढ़ा कैंटर। अलग-अलग हादसों में छह कांवड़ियों की हुई मौत।

हरिद्वार में रविवार की सुबह हुए हादसों में छह कांवड़ियों की मौत हो गई। कलियर मोड पर हुए सड़क हादसे में बदायूं निवासी दो कांवड़िए चंद्रपाल और शिवम की मौत हो गई। जबकि एक साथी नेकराम अस्पताल में भर्ती है। तो वहीं कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों पर कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

04 KAWAN YATRA


05.. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक शुरू। पीएम मोदी-जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है। दिल्ली में हो रही इस बैठक में भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाजपा कार्यालय में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर बुलाई गई है।


06.. गोल्डेन ब्वॉय नीरज चोपड़ा की हुई चांदी, जीत पर देश में जश्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई।

नीरज चोपड़ा ने देश के नाम एक और पदक हासिल कर लिया है। गोल्डेन ब्वॉय ने विश्व एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश शुभकामनाएं दी हैं।

06 NEERAJ CHOPDA


07.. कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची एक लाख 52 हजार के पार। बीते 24 घंटों में मिले 20 हजार से अधिक केस, 36 लोगों की हुई मौत।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आज रविवार के आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 52 हजार 200 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,279 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 36 मरीजों की मौत हो गई।

07 CORONA


08.. सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत, हटाए गए हाथरस के पुलिस कप्तान। आईपीएस देवेश कुमार पाण्डेय को मिली कमान।

सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत की गाज हाथरस के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य पर गिरी। उनका तबादला कर दिया गया है। फिलहाल हाथरस की कमान अब आईपीएस देवेश कुमार पाण्डेय को सौंपी गई है।

08 DEVESH KUMAR PANDEY


09.. बिहार के टेरर माड्यूल में बड़ा खुलासा, कतर से क्रिप्टोकरेंसी में हो रही थी फंडिंग। पाकिस्तानी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा था दानिश।

बिहार आंतकवादी मॉड्यूल केस में पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी दानिश को कतर के एक संगठन ‘अल्फाल्ही’ से क्रिप्टोकरेंसी के रूप में धन प्राप्त होता था। जांच से यह भी पता चला है कि दानिश पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से भी जुड़ा था। वह एक पाकिस्तानी नागरिक फैजान के संपर्क में भी था। जांच में पाया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप गजवा-ए-हिंद पर राष्ट्रीय ध्वज और प्रतीक का अपमान करने वाले संदेश साझा किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दानिश भारत विरोधी दो व्हाट्सएप ग्रुप ‘गजवा-ए-हिंद’ और ‘डायरेक्ट जिहाद’ चलाता था।

09 DANISH

 


10.. बिहार में आईबी ने जारी किया बड़ा अलर्ट। आठ जिलों में पीएफआई जैसे संगठन रच रहे हैं खतरनाक साजिश।

खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बिहार पुलिस मुख्यालय को बड़ा अलर्ट जारी किया है। आईबी ने अपनी खुफिया रिपोर्ट के जरिए पटना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार की नमाज के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने की खतरनाक साजिश रची जा सकती है। खासकर आईबी ने उत्तर बिहार के आठ जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले समूह किसी विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और लोगों को अशांति फैलाने के लिए भड़का सकते हैं।

10 IB

 


11.. दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एलजी में जंग जारी। कार्यक्रम में जबरन पीएम का पोस्टर लगाने के आरोप।

दिल्ली सरकार पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि असोला वन्यजीव अभयारण्य में केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल के एक कार्यक्रम को हाईजैक करने की कोशिश की है। गोपाल राय के अनुसार दिल्ली पुलिस ने शनिवार की रात्रि में कार्यक्रम स्थल पर जबरन प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले बैनर लगा दिए।

11 DELHI KEJRIWAL


12.. बसपा सांसद अफजाल अंसारी की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

बांदा जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी। जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट के तहत की है।

12 AFZAL ANSARI


13.. मेरठ जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश। जेईई मेंस परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही वाहन पास के रूप में होगा मान्य।

मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जेईई मेंस की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ही वाहन पास माना जाएगा। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के चलते 25 से 30 जुलाई तक जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन होना है।

13 MEERUT 3


14.. क्रॉस वोटिंग मामले को लेकर अखिलेश यादव के तेवर सख्त। पार्टी में बड़े एक्शन की कर रहे हैं तैयारी।

समाजवादी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश राजभर और शिवपाल यादव से किनारा करने के बाद अब अखिलेश यादव तैयारी क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ एक्शन लेने की है। सूत्रों के मुताबिक 26 जुलाई को अखिलेश यादव सीनियर पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। जिसमें राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर चर्चा होगी। इसके बाद कड़ा फैसला लेने की जानकारी मिली है।

14 AKHILESH YADAV


15.. अग्निवीर भर्ती याजना पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट। बताया ‘पीएम के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और भविष्य दोनों खतरे में’।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और अपने ट्वीट में लिखा है कि “प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए एक्सपेरीमेंट से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में है।

15 RAHUL GANDHI


16.. बिहार के छपरा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका। इमारत भी ढही, अब तक तीन लोगों की हो चुकी मौत।

बिहार के छपरा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत भी हो गई है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के बाद एक इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की भी आशंका है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है।

16 BIHAR


17.. नेहरू पर आया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान। बोले, नेहरू की नीति गलत हो सकती है नीयत नहीं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीद परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पंडित नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता। मैं किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नीयत को गलत नहीं ठहरा सकता। उनकी नीति भले गलत रही हो, लेकिन नीयत नहीं।

17 RAJNATH SINGH


18.. पीलीभीत में धान की फसल में पानी लगाते समय फटा इंजन। दो किसानों की घटना स्थल पर हुई मौत।

यूपी के पीलीभीत में धान की फसल में पानी लगाने जा रहे दो किसानों की इंजन फटने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों किसानों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना थाना बिसंडा क्षेत्र के आजमपुर बरखेड़ा गांव की बताई जा रही है।

18 PILIBHEET


19.. मुजफ्फरनगर में शिवभक्त कांवड़ियों पर अफसरों ने की पुष्प वर्षा। डीआईजी, मंडलायुक्त समेत जिलेभर के अधिकारी रहे मौजूद।

मुजफ्फरनगर जिले के शिव चौक पर मंडलायुक्त सहारनपुर व डीआईजी सहारनपुर ने शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है। स्वागत समारोह के दौरान जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवभक्त कावड़ियों का आज लास्ट दिन है। यहां शिव चौक पर सहारनपुर मंडलायुक्त, डीआईजी सहारनपुर, एसएसपी मुजफ्फरनगर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सहित तमाम अधिनस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी शिवभक्त कावड़ियों की जी जान से सेवा सत्कार में लगे हुए हैं।

19 MUZAFFARNAGAR


20.. भाजपा प्रवक्ता ने सोनिया गांधी को कहे अपशब्द!। कांग्रेस ने जेपी नड्डा से की शिकायत।

स्मृति ईरानी की बेटी का कथित तौर पर अवैध बार मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हैं। अब भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है, जिस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करते हुए माफी मांगने की मांग की है।

20 SONIYA GANDHI

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img