01.. मथुरा कोर्ट ने स्वीकार किया दावा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर खड़ी है शाही ईदगाह।

02.. अलगाववादी नेता यासीन मलिक दोषी करार। कश्मीर घाटी में बोए थे आतंक के बीज।

03.. हार्दिक पटेल बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी। भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं।

04.. ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट की कार्यवाही पर रोक। अब सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई।

05.. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की धमकी से डरी उद्धव सरकार। औरंगजेब के मकबरे को 5 दिनों तक बंद रखने का लिया फैसला।

06.. सपा विधायक आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत। बेटे अब्दुल्ला ने किया ट्वीट, लिखा-सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद।

07.. प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का लाइसेंस रद्द। हरियाणा सरकार ने आठ साल बाद की कार्रवाई।

08.. सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले, कहीं भी पत्थर रख दो, लाल झंडा रख दो, बन गया मंदिर। सपा के बयान पर भाजपा बोली, हिंदू आस्था का मखौल उड़ाया।

09.. सीयूईटी पर यूजीसी ने किया बड़ा ऐलान। पीजी में दाखिले के लिए देना होगा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट।

10.. मंकीपॉक्स वायरस होता जा रहा खतरनाक। ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी हुई संक्रमण की पुष्टि।

11.. खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार। सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों के पांच लाख करोड़ डूबे।

12.. मेरठ के सरूरपुर थाने से भागा आकाश का हत्यारोपी। पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, तलाश में छाना जंगल।

13.. आम आदमी को महंगाई की मिली एक और खुराक। घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर हुए महंगे।

14.. आब-ए-जमजम नहीं ला सकेंगे हज और उमरा पर जाने वाले अकीदतमंद। सऊदी सरकार ने लगाया प्रतिबंध।

15.. मीडिया पर बरसे मौलाना महमूद मदनी। बोले जमीयत उलमा-ए-हिंद अध्यक्ष, ज्ञानवापी मामले को सड़क पर न लाएं।

16.. वेस्ट यूपी में खापों की बड़ी तैयारी। 29 मई को मुजफ्फरनगर में होगी किसान महापंचायत।

17.. लखनऊ मंडी सचिव संजय सिंह के ऊपर दर्ज हुआ एफआईआर। आढ़त का काम दिलाने को लेकर 20 लाख रुपए वसूलने का आरोप।

18.. पंजाब के पूर्व कांग्रेसी सुनील जाखड़ ने ली भाजपा की सदस्यता। कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा।

19.. नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोडरेज केस में लगा बड़ा झटका। सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा।

20.. वजीराबाद बैराज के जलस्तर में नहीं आया सुधार। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराया, मचा हाहाकार।


