Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Meerut News: इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप योजना के लिए मिले 200 करोड़, शासन से मिल चुकी उद्घाटन के लिए हरी झंडी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडा अपनी दिल्ली रोड पर बनाई गई नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप मोहिउद्दीनपुर विकसित करने जा रहा है। इस टाउनशिप का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस योजना के लिए 200 करोड़ शासन से मिल गए हैं। मेडा जल्द ही नई टाउनशिप का उद्घाटन करेंगा। इस टाउनशिप में लोगों को एमआईजी, एचआईजी, अल्प आय वर्ग के मकान व प्लाट आवंटित किए जाएगें। इस टाउनशिप से उन्हें ज्यादा फायदा होगा जो लोग किराए पर रहते हैं। उन्हें मेडा किश्तों में मकान व फ्लैट देगा। जिससे वह बहुत ही सस्ते रेट पर मकान व फ्लैट खरीद कर मकान मालिक बन सकें। हाल में ही एक आंकड़े के हिसाब से मेरठ में करीब पांच लाख लोग किराए के मकान में रहते हैं। वह सस्ते रेट पर अपना मकान किश्तों में खरीद सकते हैं।

मेरठ विकास प्राधिकरण

गाजियाबाद से सटे जिले की सीमा के पास पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप मोहिउद्दीनपुर में निर्माण कार्य चल रहा है। मोहिउद्दीनपुर में 300 हेक्टेयर में यह टाउनशिप विकसित की जा रही है। इस टाउनशिप को फेज-वन व टू में बांटा गया है। यह कॉलोनी गाजियाबाद से सटे मेरठ की सीमा से लगे मोहिउद्दीनपुर में बसाई गई है। इस कॉलोनी की खासियत यह है कि मेट्रो स्ट्रेशन से इस कॉलोनी का 10 मिनट का रास्ता है।शासन से इस नई इंटीग्रेटेड टाउनशिप की मंजूरी मिल चुकी है। अब कॉलोनी में अस्सी प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस कॉलोनी से लोगों को काफी आस है। जो लोग मेरठ से गाजियाबाद, नोएडा या दिल्ली जाते हैं। उनके लिए यह कॉलोनी किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। इस कॉलोनी में लोगों के लिए सस्ते रेट पर मकान व फ्लैट बनाए जाएगें। लोगों को मकान व फ्लैट किश्तों में भी दिए जाएंगे। जिससे वह फ्लैट का 20 प्रतिशत जमा करके बाकी बची रकम की किश्त जमा कर सकें।

ये रहेगा योजना में खास

30 हजार लोगों के लिए यह योजना बनाई गई हैं। इसमें सस्ते रेट पर प्लाट, फ्लैट व मकान बनाए जाएंगे। इसके साथ जो लोग किराए पर रह रहे हैं। वह कॉलोनी में अपना मकान मासिक किश्तों का भुगतान करके भी खरीद सकते हैं। इस योजना के लिए शासन ने 200 करोड़ पास कर दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img