- इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र और भूगोल की परीक्षाएं हुई
जनवाणी संवाददाता |
शामली: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले के स•ाी 36 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम है। वैसे तो 16 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो गई थी लेकिन सोमवार से मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई है। सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में केवल बालिकाओं ने ही भाग लिया।
परीक्षा में 4286 छात्राएं पंजीकृत थी जिनमें से 4077 परीक्षा में शामिल रही जबकि 209 छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रही। यह आंकडा काफी ज्यादा है जिसमे 209 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। इसके अलावा प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट की लेखाशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 607 पंजीकृत छात्रा-छात्राओं में से 577 ने परीक्षा दी और 30 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 855 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और 820 परीक्षा में शामिल रहे जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

