Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ऐलानिया कत्ल के मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम

  • साजिद हत्याकांड में चारों आरोपियों को पकड़ने के लिये चार टीमें लगाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थानांतर्गत एत्तेफाक नगर में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाली सड़क पर भतीजे को चाकुओं से गोद कर मारने के मुख्य आरोपी शहजाद पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं साजिद के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिये लगाई गई चार टीमों ने मेरठ व आसपास के जनपदों में दबिशें दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार की महिलाओं को थाने में बैठा रखा है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में संपत्ति के विवाद में तीन चाचाओं ने मिलकर भतीजे की भीड़भाड़ वाली सड़क पर चाकुओं से गोदकर ऐलानिया कत्ल कर दिया। इस हैरतअंगेज कर देनी वाली वारदात को तमाम लोगों ने देखा। दुस्साहसी और आंखों में खून भरे हुए हमलावरों ने तब तक चाकुओं से वार किया जब तक जान न निकल गई। मरने से पहले कुछ पल के लिये जब युवक ने उठने की कोशिश की तो हमलावर ने फिर आकर गर्दन काट दी।

युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। बाद में ब्रह्मपुरी थाने में मृतक के भाई राशिद ने अपने चाचा शहजाद, नौशाद, जावेद और हाजी शहजाद उर्फ भुसमंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। भले ही ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हत्या हुई हो लेकिन पूरा मामला लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दिनदहाड़े हुई साजिद की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शहजाद के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।

शहजाद के अलावा उसके दो अन्य भाइयों की तलाश के लिये चार टीमें लगाई गई है। वहीं, पोस्टमार्टम होने के बाद साजिद का शव जब घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाएं कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी। साजिद की मां कई बार गश खाकर गिर पड़ी और उसे संभालना मुश्किल हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शहजाद के हाथ में छुरा दिखाई दे रहा है। इस कारण उसको ही मुख्य आरोपी माना गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img