Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

2500 पंजीकरण, दो वर्ष से प्लाट का इंतजार

  • जागृति विहार एक्सटेंशन का मामला: अभी तक नहीं की गई प्लाटों की लॉटरी, आस में आवंटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आवास विकास परिषद में पिछले दो वर्ष से जागृति विहार एक्सटेंशन में पंजीकरण कराने के बाद भी प्लाटों की लॉटरी नहीं हुई। लाटरी क्यों नहीं कराई जा रही हैं, इसको लेकर लोग परेशान हैं। करीब पांच करोड़ रुपये लोगों ने एडवांस आवास विकास परिषद आॅफिस में जमा करा रखे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि नीलामी में में हिस्सा लेने वाले लोगों को जो धनराशि एडवांस में जमा की गई है क्या उसका ब्याज मिलेगा? इसको लेकर अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जो नियम शर्ते हैं, उसके अनुसार ही काम होगा, जो आवंटी होंगे सिर्फ उनको ही ब्याज मिलेगा। यही नहीं, यह ब्याज भी एडजेस्ट किया जाएगा।

बड़ा सवाल यह है कि आवंटन आवास विकास परिषद क्यों नहीं कर रहा है? दो वर्ष का लंबा समय बीत गया, ऐसे में लोगों के मकान बनाने का सपना चकनाचूर हो गया है। दरअसल, आवास विकास परिषद ने दो वर्ष पहले जागृति विहार एक्सटेंशन कॉलोनी लांच की थी। इसके लिए 30 5 प्लॉट के लिए लॉटरी करने के लिए पंजीकरण कराए गए थे।

10 11

पंजीकरण पर ही आवास विकास परिषद ने दो लाख के ड्राफ्ट प्रत्येक व्यक्ति से जमा कराये थे। इस तरह से 25 सौ लोगों ने आवास विकास परिषद आॅफिस में लॉटरी में हिस्सेदारी लेने के लिए पंजीकरण कराया था। इस तरह से बड़ी धनराशि तो आवास विकास परिषद में जमा हो गई, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी पंजीकरण कराने वालों को की लाटरी नहीं कराई गई।

यही वजह है कि लंबे समय से जागृति विहार एक्सटेंशन में कोई काम नहीं चल रहा है। अब यदि आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राज राजीव कुमार की बातों पर विश्वास करें तो किसान आंदोलन कररहे हैं। कभी भी किसान जागृति विहार एक्सटेंशन को लेकर बवाल खड़ा कर देते हैं,

जिसके चलते लॉटरी नहीं हो पा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा, जिसके बाद ही लॉटरी करायी जाएगी। लॉटरी में जिन लोगों के नाम निकलेंगे, उनको ब्याज दिया जाएगा। वो ब्याज की धनराशि नगदी के रूप में नहीं दी जाएगी।

बल्कि उसका एडजेस्टमेट होगा। आखिर लोग इसी इंतजार में है कि कब उन्हें प्लाट मिलेंगे और उन पर मकान बनेंगे। इसी उम्मीद में लोग बैठे हैं। मगर जिस तरह से किसानों और आवास विकास के अफसरों के बीच मुआवजे को लेकर ‘रार’ चल रही हैं, उसको देखकर लगता है कि इसमें लंबा समय बीत जाएगा। लोगों का मकान का सपना टूटता दिख रहा हैं।

किसानों का चल रहा आंदोलन

जागृति विहार एक्सटेंशन को किसान विकसित नहीं होने दे रहे हैं। ऐसा आरोप आवास विकास के अधिकारी लगा रहे हैं। किसानों के धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं लंबे समय से। किसानों की मांग है कि अतिरिक्त प्रतिकर दिया जाए। क्योंकि किसानों को जमीन का मुआवजा कम दिया हैं।

किसानों की जमीन पर आवास विकास भारी मुनाफा कमाता हैं, जिसके चलते किसानों को भी उचित मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने धरना चलाने के लिए यहां टेंट भी लगा रखा हैं। पिछले दिनों से इस टेंट में लगा लग गई थी। आरोप लगा था कि किसानों के टेंट में आवास विकास के अफसरों ने आग लगाई हैं, लेकिन ये आरोप गलत निकला। पुलिस ने भी इसकी छानबीन की थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img