Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

एफसीआई में एजीएम बनवाने के नाम 3.5 लाख ठगे

अधिवक्ता ने दर्ज कराया बाप-बेटों पर मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में एक अधिवक्ता ने बेटे को फ़ूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने के आरोप में बाप-बेटों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गोकुल सिटी निवासी अधिवक्ता राजपाल सिंह मलिक ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके बेटे ने फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। बताया कि 2 वर्ष पूर्व जब उनके बेटे ने आवेदन किया तो दिल्ली निवासी विमल कश्यप ने उससे संपर्क किया और बताया कि उसके पिता चुन्नीलाल कश्यप का फ़ूड कारपोरेशन के बड़े अधिकारियों से मिलना जुलना है।

आरोप है कि सहायक जनरल मैनेजर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर विमल कश्यप और चुन्नी लाल कश्यप ने 1 वर्ष के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से उनसे करीब 3.5 लाख रुपया लिया। उसके बावजूद उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। आरोप लगाया कि रुपया वापस मांगने के बावजूद पैसा नहीं दिया। एडवोकेट राजपाल सिंह मलिक ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने एसएसपी को भी लिखित में शिकायत की थी। लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। इस मामले में थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की थी।

एसीजेएम प्रथम प्रशांत कुमार ने अधिवक्ता राजपाल सिंह की गुहार पर सुनवाई करते हुए नई मंडी कोतवाली पुलिस को चुन्नीलाल कश्यप और विमल कश्यप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में बाप बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img