Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गर्मी में पानी शीतल करने को 30 परिवारों को बांटे मटके

  • रोटरी मिडटाउन ने स्लम बस्ती में वितरित किए मटके

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में स्लम बस्ती में 30 परिवारों को पानी ठंडा रखने के लिए मिट्टी के मटके वितरित किए गए। यहां संस्था को छोटे बच्चे करीब दो किलोमीटर से पानी लाते भी नजर आए।
ग्रीष्म ऋतु आने के साथ ही पीने का शीतल जल के लिए मिट्टी के मटकों का वितरिण कैंप लगाया गया।

शहर के बुढाना रोड स्लम बस्ती में पहुंचे रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष रीतिनाथ शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने 30 परिवारों को मिट्टी के मटकों का वितरण किया और उन्हें मास्क प्रदान किए। क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि यह लोग करीब दो किलोमीटर दूर से बाल्टियों में पानी लाते हैं। गर्मी में बाल्टियो में पानी गर्म हो जाता है।

जिसके चलते पानी को शीतल रखने के लिए 30 परिवारों को मिट्टी के मटके वितरित किए गए। इन परिवारों के सामने जीवन की बुनियादी सुविधाओं को प्राप्त करने की मशक्कत है। मच्छरों के कारण रात काटनी मुश्किल हो जाती है, ईंधन के लिए लकड़ी नहीं मिल पाती, शौचालय नहीं है, बिजली नहीं है। फिर भी यें लोग जीव की जद्दोजहद कर रहे हैं। हम सभी को ऐसे लोगों की मदद को आगे आना चाहिए।

इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अनीता शर्मा, डा. नीलम शुक्ला, डा. अजय बाबू शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, सुरभि बंसल, निक्की, दीपक कौशिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img