Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

अर्हम योग से होते हैं शरीर के कष्ट दूर: मुनिश्री प्रणम्य

  • प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर महाराज का मंगल प्रवेश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आचार्य मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर महाराज के शामली शहर में मंगल प्रवेश पर जैन समाज के लोगों ने ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया।

मंगलवार को आचार्य विद्यासागर मुनिराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर महाराज का शामली शहर के एसटी तिराहे पर मंगल प्रवेश पर जैन समाज ने ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया। जिसके बाद मुनियों को तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला लाया गया। जहां शामली जैन समाज के अलावा, कांधला, कैराना, मुजफरनगर, बड़ौत व दिल्ली से आए जैन समाज के लोगों ने प्रवेश कराया।

इस दौरान जैन मुनि ने अपने मंगल प्रवचन में अर्हम योग से शरीर के कष्टों को दूर करने का साधन बताया हैं। योग ही हम सबको जीवन में कष्टों से मानसिक तनाव से दूर कर सकता है।

22 16

इस मौके पर अध्यक्ष आलोक जैन, महामंत्री परवीन जैन व साधु सेवा समिति शामली के अध्यक्ष राजीव जैन, महामंत्री अनिल जैन, मोहित जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम के मंच का संचालन सचिन जैन शामली द्वारा किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img