- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
- संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
जनवाणी टीम |
शामली: तहसील कैराना में संपूर्ण समधाान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शनिवार को कैराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उपस्थित अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से करने के निर्देश दिए।
फरियादियों की पेंशन, राशन, विद्युत एवं अन्य शिकायतों का ज्यादा से ज्यादा निपटारा समाधान दिवस के अवसर पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के समक्ष 71 शिकायती पत्र निस्तारण के लिए रखे गए जिनमें से मात्र 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

