Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मेरठ में एक साल में 4020 ईवी कारें खरीदी

  • लोगों की रुचि इलेक्ट्रिक कारों की खरीद में बढ़ी, इलेक्ट्रिक कार की बिक्री अचानक यहां बढ़ गई

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: मेरठ में भी इलेक्ट्रिक कारें खूब खरीद रहे हैं। लोगों की रुचि इलेक्ट्रिक कारों की खरीद में बढ़ गयी हैं। इसी वजह से इलेक्ट्रिक कार की बिक्री अचानक यहां बढ़ गई हैं। यही नहीं, महंगी इलेक्ट्रिक कार भी दिल्ली से खरीदकर ला रहे हैं। आरटीओ से मिले आंकड़े के अनुसार एक साल के भीतर 2020 के करीब इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा गया हैं। ईवी आॅटो इंडस्ट्रीज को उम्मीद हे कि इस साल दीपावली पर ईवी सेगमेंट में बड़ी ग्रोथ होगी और आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन गुना तक बढ़ सकता हैं।

कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारों को लॉच किया हैं। यही नहीं, आरटीओ से जो आंकड़े मिले हैं, उनमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री करीब 3000 हजार को पार कर गई हैं। हालांकि दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने और उनके चेसिस प्लेट टूटने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन वो एक विशेष कंपनी के ही दोपहिया वाहन हैं, जिनके टूटने की खबर आ रही हैं। सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा भी कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस ने उसमें कोई कार्रवाई नहीं की हैं।

महत्वपूर्ण बात ये है कि इलेक्ट्रिक जो महंगी कार है, उनको भी लोग दिल्ली से खरीदकर ला रहे हैं। बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी, मर्सिडीज, वोल्वो आदि की दिल्ली से खरीद कर मेरठ में संचालित की जा रही हैं। ये बड़ी कंपनियों की महंगी कार है, जो लोगों को खूब भा रही हैं। टाटा ने भी ईवी के कई वर्जन निकाले हैं, जिसमें सर्वाधिक गाड़ियां कई कंपनियों की बिक रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img