Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ में प्रतिभाग करने पर 41 विद्यार्थियों को मिला प्रशंसा पत्र

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की के 41 विद्यार्थियों को ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किया गया था, जिसमे विद्यार्थियों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों के साथ भाग लिया था।

‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक विशेष पहल थी। प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट के दिशा निर्देशन में इन सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था।

यह प्रशंसा पत्र “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हिस्सा लेने और इस विषय पर अपने विचार साझा करने के लिए दिया गया है। प्रशंसा पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज की युवा पीढ़ी से हमारे देश की आशाएं और आकांक्षाएं जुडी हुई है, और उनको इनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और क्षमताओं पर गर्व है।

पत्र में उन्होंने ये कहा है कि भारत की युवा शक्ति अपने व्यक्तिगत संकल्पों के साथ देश के संकल्पों को जोड़कर राष्ट्र को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को उनकी रूचि और प्रतिभा के अनुरूप उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर विजेता छात्र-छात्राओं तथा उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। उप प्राचार्या अंजू सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img