Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

एक दूसरे के हुए 44 जोड़े, लोगों ने दिया आर्शीवाद

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 44 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर और एक दूसरे को कुबूल कर शादी के पवित्र बंधन में बंधे। नवदंपती सरकार की योजना के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया।

खंड विकास कार्यालय द्वारा गुरुवार को रणखंडी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 44 जोड़े का विवाह सम्पन्न कराया गया। इनमें से 41 ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई तो 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह पढ़ाया गया।

सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को 35 हजार रुपये का चेक, मोबाइल और आवश्यक घरेलू सामान, कपड़े और चांदी के आभूषण आदि दिए गए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी समेत अतिथियों ने नवदंपती को वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बीडीओ आजम अली, सहायक विकास अधिकारी ललित कुमार, अनिल कुमार, मोहित खोखर, क्षितिज परसवाल, आशू शर्मा, कुलदीप त्यागी, गौरव राठी और बेगपाल समेत ब्लाक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img