जनवाणी ब्यूरो |
थानाभवन: क्षेत्र के गांव नौजल में छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। क्षेत्र के ग्राम नौजल में अरुण पुत्र सुक्रमपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 9 बजे वह डॉक्टर के यहाँ पट्टी कराने गया तो रास्ते में बैठे रोहित पुत्र बबली तथा अमित पुत्र सतपाल ने उसे अपशब्द कहे जब उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने अरुण के साथ मारपीट शुरू कर दी।अरुण को छुड़ाने आये उसके भाई नरेंद्र व पिता सुक्रमपाल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
उधर, दूसरे पक्ष के अर्जुन, दीपक पुत्रगण भोपाल ने बताया कि उक्त युवक अरुण व उसका भाई नरेंद्र उनसे रंजिश रखते है। वे पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है। दूसरे पक्ष से अर्जुन व दीपक घायल है।पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

