Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट के मुकदमे में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटी गई नगदी और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।

मामले को लेकर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, लूट, चोरी, हत्या, डकैती व अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात कोतवाली देहात पुलिस टीम ग्राम मंशापुर नहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान ग्राम सरकड़ी खुमार की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे और चिलकाना रोड की ओर तेजी से निकल गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिस पर ग्राम बालपुर की ओर जाने वाले नहर तिराहे पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

एसपी सिटी ने बताया कि खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

एसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान पुत्र मुन्तजीर निवासी दया गार्डन और दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लत नगर, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार दोनों आरोपी थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत मुकदमें में वांछित थे। इनके कब्जे से 43,000 रुपये नकद, दो तमंचे .315 बोर, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img