जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: उत्तराखंड के खिलाड़ी रग्बी खेल में अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे हैं। उत्तराखंड के 5 खिलाडियों को जूनियर U18 इंडिया कैंप के लिए आमंत्रित किया गया है।
हरिद्वार जिले के गांव शांतरशाह से सानू सैनी पुत्र अशोक सैनी, इकबालपुर से वीरेंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, मलकपुर माजरा से संजीव पटेल पुत्र मोहर सिंह, पठानपूरा से सलोनी कुमारी पुत्री करम सिंह, देहरादून जिले से महक चौहान पुत्री अरवेंद्र सिंह, KIIT भुनेश्वर में होने वाले इस परिश्रण चयन कैंप के लिए आमंत्रित किया।
इस कैंप का आयोजन 20 अगस्त से 26 सितंबर तक होना है। सभी चयनित खिलाड़ियों ने अपने कोच का शुक्रिया अदा किया और रग्बी टीम के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी, कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार, फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह और सभी खिलाड़ियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।