Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

50 लाख लोगों को मुफ्त में लगेगा कोरोना टीका: सीएम तीरथ सिंह रावत

जनवाणी ब्यूरो

देहरादून: उत्तराखंड सरकार मई के पहले सप्ताह से 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 50 लाख लोगों को मुफ्त में टीका लगवाएगी। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शुक्रवार को सचिववालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में वर्चुअल रूप से मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में भी मुफ्त मे टीका लगेगा, इसके लिए अस्पतालों से बात कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 करोड़ रुपये इस अभियान पर खर्च होंगे, प्रदेश सरकार यह खर्च उठाने को तैयार है। मई के पहले हफ्ते में यह अभियान शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दवाओं की कालाबाजारी से सरकार सख्ती से निपटेगी। यह पहले भी कहा गया था और दोबारा इस बात को इसलिए कहा जा रहा है कि कहीं कोई संशय न रहे। टीकारण अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को खत्म करने के लिए यह अभियान छेड़ा जा रहा है। सरकार हर कमी को दूर करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में मिले 345 डाक्टरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में तैनाती दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img