Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

विश्व शांति के लिए 54 दिवसीय यज्ञ

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: कहरका गांव में ग्रामीणों ने विश्व शान्ति की कामना के साथ 54 दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया। 54 दिवसीय यज्ञ में ग्रामीण सवा करोड़ आहुति देकर भगवान से विश्व शान्ति एवम कल्याण की कामना करेंगे।

क्षेत्र के कहरका गांव में ग्रामीणों द्वारा विश्व शान्ति एवम कल्याण की कामना के साथ 54 दिवसीय यज्ञ किया जा रहा है। शनिवार को यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आचार्य अभिषेक सबल ने मंत्रोच्चार कर यज्ञ का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व शान्ति की कामना की।

आचार्य अभिषेक सबल ने कहा कि वर्तमान ने जन मानस अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। बाढ़, भूकम्प के बाद पूरा विश्व कोरोना संक्रमण के जकड़े में आ गया है। इन सभी समस्याओं से निजात केवल ईश्वर ही दिला सकते है। यज्ञ के माध्यम से वातावरण की तो सुधि होती ही है। इससे कोरोना जैसी महामारी से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जो लोग यज्ञ में शामिल होकर आहुति देते है। उन पर भगवान की कृपा होती है।

उन्होंने कहा कि 54 दिन तक चलने वाले यज्ञ में सवा करोड़ आहुति देकर ईश्वर से विश्व शान्ति व कल्याण की कामना की जायेगी। इस अवसर पर सुंदर त्यागी, अमित त्यागी, रमेश, विनोद, अनिल, नवीन, संजीव, सतीश, पंकज, विकास, जितेंद्र, योगेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img