Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

श्री गुरु नानक देव महाराज का 553वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति (रजि.) सरार्फा बाजार मुजफ्फरनगर द्वारा भगत सिंह रोड़ पर ट्रंक मार्किट के तत्वाधान में श्री गुरु नानक देव महाराज जी का 553वां प्रकाश पर्व महान कीर्तन दरबार का आयोजन करके बड़ी धूमधाम सायं सात बजे से 10 बजे तक मनाया गया। इसमें पंथ प्रसिद्ध जत्था भाई सुरेंद्र सिंह मन्नी जी अमृतसर वालो ने गुरबानी कीर्तन से संगतो को निहाल किया।

रात्रि 10:30 बजे ज्ञानी गौरव सिंह द्वारा अरदास उपरान्त गुरु का लंगर संगतो को छकाया गया और भगत सिंह रोड़ पर युवा श्रद्धालुओ द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई।कार्यक्रम में सभी धार्मिक एवं सामाजिक सस्थाओ के गणमान्यों को पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु साहब का प्रतीक चिन्ह (फोटो)देकर सम्मानित किया गया।

कीर्तन दरबार में मुख्य रूप से डा. प्रतिपाल सिंह कथूरिया, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, सुरेंद्र वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह सल, सरदार हरमीन्दर सिंह, कमल वाधवा, सुभाष साहनी, अश्विनी वंसल, जय कुमार अरोरा, रामस्वरूप पाहवा, सरदार गुरुचरण सिंह बराड, सरदार रणजीत सिंह राजपूत, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार सुरेंद्रदीप सिंह सिड़ाना, सरदार जीतेन्द्र दीप सिंह सिड़ाना, सरदार मोहन सिंह हंसपाल, जथेदार देविंदर सिंह कालू, अमरिंदर सिंह मिन्टू, सरदार जसप्रीत सिंह बांगा जेपी, सरदार सरणजीत सिंह गंभीर, सरदार परमजीत सिंह, सरदार निशु सिंह बांगा, राहुल बजाज, कमल तलवार, सचिन बांगा, गोरव बांगा, रवि वाधवा,कविश वाधवा, सरदार वजीर सिंह राजा, सरदार प्रताप सिंह, राजकुमार कालरा, सुनील शर्मा, बॉबी वांशल आदि का सहयोग एवं उपस्थिति रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img